मर्सी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 290 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से लिया निःशुल्क परामर्श

मर्सी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 290 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से लिया निःशुल्क परामर्श

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के पहले मल्टी-स्पेशलिटी मर्सी हॉस्पिटल में रविवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 290 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अनुज अनिल लड्डा, ऑर्थोपेडिक एवं ट्रॉमा सर्जन डॉ. रोईश उद्दीन, मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. मो. शहज़ाद शेख, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलावती पाडिगेला, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका अग्रवाल एवं डॉ. समीक्षा सोनथालिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल शाहाबादी और डॉ. सौरभ जगनानी (सेवानिवृत्त), रेडियोडायग्नोसिस विशेषज्ञ डॉ. निकेश सिंह, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. विवेक डोकानिया, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष गेडा तथा गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण कुमार ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

शिविर के दौरान मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की निःशुल्क जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों के लिए 2D ईको और पीएफटी (PFT) जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा अस्पताल की ओर से विभिन्न जांचों एवं उपचार पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी गई, जिसका लाभ कई मरीजों ने उठाया।

मर्सी हॉस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. पी. एच. मिश्रा ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य गिरिडीह एवं आसपास के लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों की बड़ी भागीदारी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती जरूरत को दर्शाती है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर के सफल आयोजन पर अस्पताल प्रबंधन ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं लाभार्थी मरीजों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top