निचितपुर टू पंचायत सचिवालय के पास से ट्रांसफॉर्मर की चोरी

निचितपुर टू पंचायत सचिवालय के पास से ट्रांसफॉर्मर की चोरी

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बरोरा थाना क्षेत्र के निचितपुर टू पंचायत सचिवालय के समीप स्थित 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर को चोरों ने चोरी कर लिया। पूरी ट्रांसफॉर्मर को उठा कर ले जाने की इस घटना से लोग हतप्रभ हैं। घटना शनिवार देर रात की है। इस चोरी से लगभग 70 घर और दुकानों मे अंधेरा पसर गया है। आसपास के दुकानदारो को या बस्ती के लोगो को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को हुई। जब वे पंचायत सचिवालय के पास पहुंचे तो ट्रांसफार्मर गायब देखा। ग्रामीणो ने इसकी सूचना मुखिया सहित कई अन्य लोग को दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top