शक्ति जयंती पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

शक्ति जयंती पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में रविवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शक्ति जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में झारखंड से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में बेहतर अंक लाने वाले 10 टॉपर छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने शहीद स्मारक जाकर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया एवं  झारखंड के महान क्रांतिवीर शहीद शक्ति नाथ महतो को श्रद्धांजलि दी। प्रभारी प्राचार्य रमेश प्रसाद ने कहा कि क्रांतिवीर शहीद शक्ति नाथ महतो समाज के शोषितों, पीड़ितों के हित में आवाज़ उठाए थे। क्विज प्रतियोगिता में झारखंड एवं झारखंड के शहीदों के बारे में प्रश्न पूछे गए जिनका उद्देश्य बच्चों को शहीदों के बारे में अवगत कराना है। मौके पर प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार, प्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो,प्रो चमन महतो ,राजकुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी,मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट,चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, राहुल कुमार ,भुनेश्वर महतो,शांति देवी ,शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो  सहित अन्य मौजूद थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top