जयंती पर शहीद शक्तिनाथ महतो को किया याद
परिजनों सहित राजनीतिक दल के नेताओं ने अर्पित किया श्रद्धासुमन
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):
शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती रविवार को उनके पैतृक गांव तेतुलमुड़ी, टाटा सिजुआ 12 नंबर (आजाद सिजुआ) स्थित समाधि स्थल, तथा कर्मस्थल तेतुलमारी के शक्ति चौक पर मनाई गई। शहीद के परिजन, विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएं व बुद्धिजीवियों ने शहीद शक्ति की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शहीद की पत्नी सूची देवी ने शक्तिनाथ की प्रतिमा को दूध से नहलाया और धूप-दीप से पूजा अर्चना की। पुत्र मनोज कुमार महतो ने मैत्री संघ का लाल-हरा झंडा फहराया। शक्ति शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शहीदी गीत प्रस्तुत किया।
प्रतिमा पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहीद के भाई सुरेश महतो, भतीजा पूर्व पार्षद धर्मेंद्र महतो, अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, राकोमयू नेता संजय सिंह, जनक लाल, सुमित महतो, दयाल महतो, चंद्रिका सिंह यादव, राजेंद्र पासी, बीरू सिंह, प्रतोष महतो, सदानंद महतो, कृष्णा मंडल, रंजीत महतो, अनिल महतो, कृष्णा महतो, राजेश महतो, विकास महतो, प्राध्यापक रमेश कुमार व मनोज महतो, शक्ति स्कूल के राजीव कुमार, हीरा महतो, चक्रधर महतो, जितेंद्र महतो आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।