कांवरियों की सुविधा को रेलवे ने चलाया विशेष सेवा अभियान

कांवरियों की सुविधा को रेलवे ने चलाया विशेष सेवा अभियान

डीजे न्यूज, धनबाद: श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालु कांवरियों की सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग एवं स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया।
इस दौरान कांवरियों को उचित प्लेटफॉर्म, ट्रेनों की जानकारी, टिकट संबंधी मार्गदर्शन, यात्री सुविधाओं की जानकारी तथा आवश्यकतानुसार अन्य सहयोग प्रदान किया गया। रेलवे कर्मियों एवं एनजीओ प्रतिनिधियों ने यात्रियों को कतारबद्ध तरीके से यात्रा करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top