2 अगस्त को सेपक टेकरा प्रतियोगिता का आयोजन 

2 अगस्त को सेपक टेकरा प्रतियोगिता का आयोजन 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहर के इनडोर स्टेडियम में 2 अगस्त (रविवार) को सुबह 10 बजे से सेपक टेकरा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई, जिसमें झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सह झारखंड सेपक टेकरा संघ के महासचिव शिवेंद्र दुबे एवं संघ के सक्रिय सदस्य सुमित गोसाई शामिल हुए। बैठक के बाद सभी पदाधिकारियों ने इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में गिरिडीह सेपक टेकरा एसोसिएशन के सचिव नूरुल होदा, अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा एवं मुन्ना कुशवाहा, कोच अली रजा सहित कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद रहे। इनमें अमित स्वर्णकार, तनु कुमारी, प्रियांशु कुमारी, किरण कुमारी, सान्या कुमारी, नेहा कुमारी, मुस्कान समेत अन्य खिलाड़ी शामिल थे। बताया गया कि यह आयोजन स्मिता योजना के तहत कराया जा रहा है।

झारखंड सेपक टेकरा संघ के महासचिव शिवेंद्र दुबे ने कहा कि राज्य में इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सुमित गोसाई ने कहा कि गिरिडीह में इस खेल के लिए अपार संभावनाएं हैं और यहां से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर सकते हैं।

जिला अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि गिरिडीह को सेपक टेकरा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। सचिव नूरुल होदा ने बताया कि जिले से फिलहाल पांच राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं और भविष्य में इस संख्या को और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा एवं मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में सेपक टेकरा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। वहीं कोच अली रजा ने कहा कि सेपक टेकरा एक उत्कृष्ट खेल है और इसे जमीनी स्तर पर तेजी से विकसित करने की आवश्यकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top