झारखंड में भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के तत्वावधान में शनिवार को झारखंड सरकार के लगभग 7 साल के कार्यकाल में जेपीएससी जेएसएससी सीजीएल और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं में भारी धांधली एवं अनियमितता का आरोप लगाते हुए राज्य में पेपर लीक, परीक्षा माफियाओं द्वारा सीटों को बेचे जाने के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व धनबाद जिला भाजपा महानगर के महामंत्री एवं इस कार्यक्रम के प्रभारी रूपेश सिन्हा ने किया।
मेमको मोड़ से भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ता जिनमे काफी संख्याओं में युवा एव महिला शामिल थ्ज्ञे हाथों में तख्तियां एवं भाजपा के झंडे लेकर हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, युवाओं का हक मारना बंद करो, जेपीएससी जेएसएससी एवं उन भर्तीयों का सीबीआई जांच हो आदि नारे लगाते हुए उपायुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस क्रम में महानगर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, जिला के महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, महेश पासवान, प्रियंका देवी, बच्चा गिरी, रिंकू सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।
भारतीय जनता पार्टीधनबाद महानगर की मांगें
2019 के बाद सभी जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल एवं अन्य सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच हो
फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर स्पीड ट्रायल के माध्यम से सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाए
झारखंड में परीक्षा लिक एवं भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री इस्तीफा दें
चौदहवीं जेपीएससी गड़बड़ी मामले में तत्कालीन अध्यक्ष का इस्तीफा काफी नहीं है, उन पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो
जेपीएससी के तीनों सदस्यों की बर्खास्तगी एवं उनकी गिरफ्तारी भी तत्काल सुनिश्चित हो
उत्पादन सिपाही दौड़ परीक्षा में मृत सभी छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रूपये मुआवजा मिले
इनकी थी उपस्थिति
आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने में भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर के अजय निषाद, मौसम सिंह, कंचन चौरसिया, रीता प्रसाद, नित्यानंद मंडल, पुरुषोत्तम रंजन, अनिल सिन्हा, संतोष झा, पिंटू श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, राजाराम दत्त, संतोष रवानी, अवधेश साहू, सोनू श्रीवास्तव, बिरजू रवानी, कृष्ण महतो, दिनेश रवानी, सुनील कुमार पासवान, वीरेंद्र वर्मा, सुभाष महतो, मनोज गुप्ता, इंद्र भूषण कुशवाहा, गीता सिंह, राणा सिंह, रिंकू सिंह, अखिलेश झा, रुपेश पासवान।