तिलाटांड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में सीएम से लगाई गुहार,  भूमाफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

तिलाटांड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में सीएम से लगाई गुहार,  भूमाफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  बाघमारा अंचल अंतर्गत तिलाटांड़ में भू-माफियाओं द्वारा फर्जी कागजातों के सहारे पुश्तैनी खतियानी जमीन हड़पने का मामला अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वार तक पहुंच गया है। कतरास बाजार निवासी मुकेश सिंह ने मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखंड सरकार में लिखित शिकायत देकर भू-माफियाओं, उनके सहयोगियों और धनबाद के अवर निबंधन पदाधिकारी (सब-रजिस्ट्रार) के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह है मामला

​पीड़ित परिवार के मुकेश सिंह के अनुसार, मौजा तिलाटांड़ (खाता सं० 11) में उनकी 71 डिसमिल भूमि है। उनका दावा है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जिस पर उनका न केवल प्रत्यक्ष रूप से कब्जा है बल्कि 2017 तक का अंचल का वैध रसीद भी उसके पास मौजूद है। पीड़ित ने फर्जी कागजात तैयार कर 14 डिसमिल जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री से भू-माफिया सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित ने इस मामले की प्रतिलिपि उपायुक्त (धनबाद), एसएसपी धनबाद, महानिरीक्षक(निबंधन) राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार सहित अन्य कई विभागों को कार्रवाई हेतु सौंपी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top