संक्षिप्त खबरें:-

संक्षिप्त खबरें:-

ग्वालियर पुलिस ने प्रेमी जोड़ा को बलियापुर से किया बरामद

डीजे न्यूज, बलियापुर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस शुक्रवार को बलियापुर पहुंची। वहां की पुलिस ने ग्वालियर से फरार प्रेमी जोड़ा को बरामद कर अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय किशोर ने वहीं की अपनी प्रेमिका 16 वर्षीय किशोरी को साथ लेकर बुधवार को बलियापुर के आमझर स्थित अपने मामा के घर पहुंच गया। दोनों की तलाश में ग्वालियर पुलिस बलियापुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को आमझर से बरामद कर लिया।
—————————————
दो किशोर से पुलिस कर रही पूछताछ

बलियापुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के एक नौंवी कक्षा की छात्रा द्वारा अपने शरीर में आग लगा लिए जाने की घटना के मामले में बलियापुर पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है की छात्रा एवं दोनों छात्र प्रधानखंटा उच्च विद्यालय के सहपाठी है। सूत्रों के अनुसार मोबाइल से चैटिंग होने तथा इसे वायरल कर दिए जाने से आहत छात्रा ने अपने घर पर आत्महत्या के मकसद से 3 दिन पूर्व शरीर पर आग लगा ली थी। उसे इलाज के लिए बोकारो ले जाया गया है। छात्रा के परिजन द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से करने के बाद पुलिस ने प्रधानखंटा एवं मोहनपुर गांव के दो छात्रों को हिरासत में लिया है। इधर घायल छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जाती है। इस संबंध में बलियापुर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
————————————–
सिलेंडर में लगी आग, कोई हताहत नहीं‌
बलियापुर: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिबोल थान में रसोई घर में बच्चों के खाना बनाने के क्रम में शुक्रवार को गैस  सिलेंडर में आग लग गई। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई । इस दौरान अगल-बगल के लोग भी जुट गए । लोगों ने जलते गैस  सिलेंडर को झग्गड़ लगाकर रसोई रूम से बाहर कर दिया। लोगों ने कपड़ा, बोरा, बालू आदि से आग को बुझाने काफी प्रयास किया गया, लेकिन नाकाम रहे। लोगों ने किसी तरह सिलेंडर को बाहर निकाल छोड़ दिया। काफी देर बाद गैस खत्म होने पर आग अपने आप बुझ गया। तब जाकर लोगों को टेंशन दूर हुई । बताया जाता है कि आज ही गैस सिलेंडर में गैस भरा कर लाया गया था। घटना के बाद बलियापुर गैस डिपो से उनके कर्मी स्कूल पहुंचे। कर्मियों ने बताया कि हुस पाइप में लिक होने के कारण यह घटना घटी। सिलिंडर का काग टाइट था। लोगों का कहना है कि अगर आग सिलेंडर के अंदर प्रवेश करता तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top