गया और मधुपुर के बीच रोजाना चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल

गया और मधुपुर के बीच रोजाना चलेगी श्रावणी मेला स्पेशल

डीजे न्यूज, धनबाद:

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा मानपुर-पैमार-तिलैया-नवादा-शेखपुरा-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते गया और मधुपुर के मध्य 03654/03653 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा ।

गाड़ी सं. 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 02.08.2026 से 16.08.2026 तक प्रतिदिन गया से 17.00 बजे खुलकर 17.18 बजे मानपुर, 17.28 बजे पैमार, 17.50 बजे वजीरगंज, 18.20 बजे तिलैया, 18.43 बजे नवादा, 19.06 बजे वारिसलीगंज, 19.48 बजे शेखपुरा, 20.41 बजे लक्खीसराय, 21.00 बजे किउल, 21.42 बजे मननपुर, 22.20 बजे जमुई, अगले दिन 00.15 बजे झाझा एवं 01.10 बजे जसीडीह समेत अन्य सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 02.20 बजे मधुपुर पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी सं. 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल 03.08.2026 से 17.08.2026 तक प्रतिदिन मधुपुर से 02.50 बजे खुलकर 03.35 बजे जसीडीह, 04.55 बजे झाझा, 05.28 बजे जमुई, 06.55 बजे किउल, 08.00 बजे शेखपुरा, 08.42 बजे वारिसलीगंज, 09.06 बजे नवादा, 09.30 बजे तिलैया, 10.00 बजे वजीरगंज, 10.22 बजे पैमार, 10.32 बजे मानपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 12.00 बजे गया पहुंचेगी ।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top