शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने किया स्कूल का दौरा

शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने किया स्कूल का दौरा

डीजे न्यूज, धनबाद: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के अवर सचिव सुरेश रजक ने शुक्रवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झरिया का दौरा किया। उनके साथ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी धनबाद आशीष कुमार भी थे। बच्चों की उपस्थिति ,शिक्षकों की उपस्थिति, इको क्लब की गतिविधियां, विद्यालय परिसर की साफ सफाई ,  छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यालय में उपलब्ध संसाधन, विज्ञान लैब, गणित लैब, समेकित प्रयोगशाला , पानी की व्यवस्था ,शौचालय की व्यवस्था आदि की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।  मौके पर वार्डन संगीता साहू, शिक्षिका पुतुल कुमारी, लेखपाल श्री दीपू एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top