मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा के प्रधानाचार्य केशव कुमार के सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई हेमंत कुमार कोले ने संभाला प्रभार

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा के प्रधानाचार्य केशव कुमार के सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई

हेमंत कुमार कोले ने संभाला प्रभार

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, पचंबा में शुक्रवार को प्रधानाचार्य केशव कुमार के सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई सह प्रभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रभारी शिक्षकों ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

सेवानिवृत्ति के उपरांत विद्यालय के नए प्रभारी के रूप में हेमंत कुमार कोले ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक एस. कुमार तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केशव कुमार ने हेमंत कुमार कोले को सम्मानित कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने केशव कुमार के शैक्षणिक योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की तथा नए प्रभारी हेमंत कुमार कोले के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रणधीर राय ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top