सदर अस्पताल में आज रोटरी गिरिडीह बांटेगा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य किट, जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा लाभ

सदर अस्पताल में आज रोटरी गिरिडीह बांटेगा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य किट, जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा लाभ

डीजे न्यूज, गिरिडीह : रोटरी गिरिडीह की ओर से शुक्रवार, 31 जुलाई को सदर अस्पताल, चैताडीह में “मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ केयर किट वितरण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा शिविर सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की माताओं को निःशुल्क मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य किट प्रदान की जाएगी।

रोटरी गिरिडीह के पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री उपलब्ध कराना है। संस्था ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित हों और पात्र लाभार्थियों तक इस सेवा कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

रोटरी गिरिडीह का यह सेवा अभियान समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य संबंधी सहायता पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top