राज्यकृत मध्य विद्यालय बोकाथान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राज्यकृत मध्य विद्यालय बोकाथान के परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूरज कर्मकार, सीआरपी पवन कुमार पांडेय, मुखिया मनोज कुमार महतो, प्रधानाध्यापक कालीपद दास तथा शिक्षक भास्कर गुप्ता के सहयोग से पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।