राजकीय श्रावणी मेले में शिवलोक परिसर बनेगा आस्था का अद्भुत केंद्र, अमरनाथ से उनाकोटि तक के होंगे दिव्य दर्शन 

राजकीय श्रावणी मेले में शिवलोक परिसर बनेगा आस्था का अद्भुत केंद्र, अमरनाथ से उनाकोटि तक के होंगे दिव्य दर्शन 

डीजे न्यूज, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधा को और बेहतर करने के साथ उन्हें बेहतर अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से शिवलोक परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जीवंत प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रदर्शनी में बने कलाकृतियों, बाबा मंदिर का दिव्य प्रारूप, झारखंड के सांस्कृतिक रंगरूप के अलावा महादेव के विभिन्न रूपो के दर्शन हेतु बनाये गए जीवंत विभिन्न कलाकृतियों व कलाकारों के कार्यों की सराहना की।

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार के दिशा निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि शिवलोक परिसर में श्रद्धालुओं को एक नई अनुभूति के साथ किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जहाँ श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगो के लिए बाबाधाम के इतिहास से संबंधित प्रदर्शनी के साथ-साथ संध्या बेला भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को एक अच्छी और सुखद अनुभूति प्राप्त हो। इसके अलावा शिवलोक परिसर में प्रकृति से प्रेम भाव को दर्शाते हुए झारखंड से प्रकृति पर्व की महत्ता को बताने का प्रयास किया है। साथ ही शिवलोक के मध्य में होगा बैद्यनाथ मंदिर का दिव्य प्रारूप बनाया गया है। आगे परिसर में बाबा बैद्यनाथ, मां पार्वती और शक्ति पीठ हृदयपीठ की महिमा के साथ अमरनाथ यात्रा, आंध्र प्रदेश के श्री कालहस्ती मंदिर और त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा के निकट स्थित प्रसिद्ध उनाकोटि शिव मंदिर की मनमोहक झांकियां प्रदर्शित की गई। साथ ही श्री काल हस्ती मंदिर की भव्यता एवं भक्त कन्नप्पा की अनमोल भक्ति व वायुलिंगम की गाथा को बड़े हीं सहजता से प्रदर्शित किया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top