श्रमिक समस्याओं के समाधान करने पर  बीसीसीएल प्रबंधन ने जताई सहमती

श्रमिक समस्याओं के समाधान करने पर  बीसीसीएल प्रबंधन ने जताई सहमती

डीजे न्यूज, धनबाद :गुरुवार को श्रमिकों के समस्याओं को लेकर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में कोलियरी कर्मचारी संघ ने प्रबंधन के साथ वार्ता की। प्रबंधन की ओर से सकारात्मक विचार करते हुए मांगों को जल्द से जल्द क्रियान्वयन करने का आश्वासन दिया गया।

वार्ता के प्रमुख बिंदु

नगर निकाय चुनाव 2026 के रविवारीय कार्य में लगाये गए श्रमिकों का वकाया 13 दिनों का वेतन भुगतान दो सप्ताह के अंदर करने,
कोयला चोरी, लंबित नियोजन, पदोन्नति, नई डिजिटल पहचान पत्र, यूनिफ़ॉर्म वाशिंग अलाउंस, मैनपावर बजट में कटौती न करने, आवासों की मरम्मती, सीपीआरएमएस एनई कैशलेश हेल्थकार्ड, क्षेत्र एवं शाखा स्तर पर सलाहकार समिति, कल्याण समिति एवं सुरक्षा समिति की बैठक नियमित करने, हाउस रेंट अलाउंस में विसंगतियों को दूर करने, सेवानिवृत्ति के दिन ही पावना भुगतान करने, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियोजन देने, रेफरल केस में शव वाहन का खर्च भुगतान करने, जमीन के बदले नियोजन देने, केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं के साथ-साथ आवश्यक उपकरण एमआरआई मशीन उपलब्ध कराने, ठेका वाहन चालकों को सामाजिक सुरक्षा के साथ एचपीसी का भुगतान करने, वेतन पर्ची में एसएलपी या पदोन्नति की तिथि दर्शाने,पीस रेटेड एवं टाइम रेटेड कर्मियों का बकाया वेसिक एवं एरियर का भुगतान, चुनाव के कार्य में लगाए गए कर्मियों को समय से अधिक कार्य लिया उन्हें रविवार सहित ओवर टाइम की राशि का भुगतान करने सहित अन्य मांग समाहित है।

वार्ता में संघ की ओर से कृष्ण कुमार सिंह मंत्री एबीकेएमएस सह कल्याण समिति सदस्य बीसीसीएल वही धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की ओर से मुरारी तांतीं अध्यक्ष केंद्रीय सलाहकार सामिति सदस्य बीसीसीएल, कार्यकारी अध्यक्ष शुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष   मंतोष तिवारी, अरिंजय श्रीवास्तव, अयोध्या मिश्रा, एस के मिश्रा, उमेश कुमार सिंह महामंत्री सह सुरक्षा समिति सदय कोल इंडिया , भौमिक महतो, राजलाल यादव, सुशील कुमार सिंह, प्रशांत नियोगी,  अनिल कुमार उषा झा बही क्षेत्रों से क्षेत्रीय सचिब अनुप चौहान, तेजलाल प्रसाद, अमरेश चौधरी, कृष्ण कन्हैया  कालीपद महतो, विजय कुमार यादव, सुभाष चंद्र तिवारी, चंदन कुमार सिंह, ठाकुर प्रसाद महतो, वीरेंद्र कुमार, राजेन्द्र महतो, विपिन कुमार, कैलाश चौहान आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।

बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से विभागाध्यक्ष (औद्योगिक संबंध) सुरेन्द्र भुषण,  विभागाध्यक्ष (श्रमशक्ति एवं नियोजन),  मो माशूक  सेख प्रबंधक औधोगिक संबंध, अभिषेक कुमार (सिविल) के साथ-साथ क्षेत्रीय मानव संसाधन  सहित सभी क्षेत्रों का प्रवन्धक(मा.सं.) अन्य अधिकारी  उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top