खेल मंत्री आज गिरिडीह में करेंगे तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन

खेल मंत्री आज गिरिडीह में करेंगे तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गिरिडीह जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह में सुबह 11 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और सफल आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।
गिरिडीह जिला बैडमिंटन संघ ने जिले के सभी इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों से सुबह 11 बजे इंडोर स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम की कवरेज करने और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top