Advertisements

गढ़वा रोड रेल ओवर रेल का सीआरएस निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्वी सर्किल कोलकाता के रेल संरक्षा आयुक्त सुवोमोय मित्रा ने शुक्रवार को नवनिर्मित गढ़वा रोड आरओआर का मोटर ट्रॉली निरीक्षण किया। इसके उपरांत इस रेल ओवर रेल (ROR) पर विशेष ट्रेन से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया। इसके चालू हो जाने से माल परिवहन एवं यात्री परिवहन के निर्बाध परिचालन में मदद मिलेगी। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।