कुलपति से मिला आयसा का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, धनबाद: आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आयसा) का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बीबीएमकेयू के कुलपति तथा रजिस्ट्रार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने वाटर कूलर की व्यवस्था को दुरुस्त करने, बाथरूम और कैंपस की साफ-सफाई, समुचित अग्निशमन व्यवस्था, पीएचडी की पढ़ाई तत्काल चालू करने तथा एनएसएस व माई भारत जैसी गतिविधियों के लिए आने वाले फंड का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग उठाई।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया और कहा गया कि सभी विभागों को फंड अलाट कर दिया गया है। आयसा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। मौके पर राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा, राज्य उपध्याक्ष स्नेहा महतो, लॉ कॉलेज अध्यक्ष पायल चौधरी , अभिषेक सिंह, अमित पासवान, चेतन, रिशु ,साहिल ,साहित मौजुद रहे।