बागडिगी कोलियरी के दुर्गा मंदिर की स्थापना कुसुम विहार में होगा मां की मूर्ति का ढांचा और पवित्र मिट्टी का किया अंतिम पूजा, नम आंखों से दी गई विदाई

बागडिगी कोलियरी के दुर्गा मंदिर की स्थापना कुसुम विहार में होगा

मां की मूर्ति का ढांचा और पवित्र मिट्टी का किया अंतिम पूजा, नम आंखों से दी गई विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद:  बागडिगी कोलियरी के प्राचीन दुर्गा मंदिर की मिट्टी और शिव लिंग की  स्थापना अब कुसुम विहार फेज एक कॉलोनी में होगा। बुधवार को  माँ दुर्गा मंदिर की मूर्ति का ढांचा और पवित्र मिट्टी को पुराने मंदिर से ले जाकर कुसुम बिहार फेज एक कॉलोनी में स्थापित करने की अंतिम पूजा-अर्चना पंडित सुकुमार मुखर्जी ने किया।  इस अवसर पर गाजे बाजे के साथ उत्साहित होकर श्रद्धालुओं ने नम आंखों में माँ दुर्गा की ढांचा को वाहन पर लादकर कुसुम विहार में पहुचाया और  जहाँ पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया व पूजा अर्चना की ।
बताते हैं कि बागडिगी कोलियरी के लोगों का विस्थापन कुसुम विहार फेज एक कॉलोनी में हो चुका है। इसलिए आस्था को भी वहीं नई जगह दी जा रही है। पुराने  मंदिर की मिट्टी और ढांचे को ले जाना मतलब आस्था को जड़ों से उखाड़े बिना नई जगह पर बसाना है। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नंदलाल पासवान, हेमंत पासवान, अमित पासवान,  जीतू पासवान , शंकर साव , उपेंद्र पासवान, रबिन्द्र पासवान, इंग्रेस पासवान, गुड्डू पासवान, अभय पासवान सैकड़ों महिलाओं थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top