कांवरियों की सेवा को नंदी सेवा ट्रस्ट का जत्था कटोरिया के लिए रवाना

कांवरियों की सेवा को नंदी सेवा ट्रस्ट का जत्था कटोरिया के लिए रवाना

डीजे न्यूज, धनबाद: नंदी सेवा ट्रस्ट पुटकी द्वारा सावन मास में एक माह तक कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा, उपचार, भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस पवित्र कार्य के लिए ट्रस्ट का जत्था बुधवार को शिव मंदिर, पुटकी से राजबाड़ा कटोरिया में आयोजित सेवा शिविर के लिए रवाना हुआ। जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने जत्थे को कटोरिया के लिए रवाना किया।
इस दौरान शारदा सिंह ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांवर यात्रा पर निकल रहे सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है तथा नंदी सेवा ट्रस्ट द्वारा वर्षों से निःस्वार्थ भाव से किया जा रहा यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, डुमरी विधायक जयराम महतो, समाजसेवी विजय झा, नंदी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र यादव सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top