शहीद शक्तिनाथ की जयंती को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू

शहीद शक्तिनाथ की जयंती को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता क्रांति दूत शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती को लेकर बुधवार को टाटा सिजुआ स्थित टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। अध्यक्षता विधायक मथुरा ने की। बैठक में आजाद सिजुआ (टाटा सिजुआ 12 नंबर) स्थित शहीद शक्ति के समाधी स्थल पर 02 अगस्त को 10:30 बजे श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दल के नेता, सामाजिक संगठन, प्रबुद्धजन, छात्र-छात्राएं शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही शहीद की शहादत को स्मरण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे।
मौके पर शहीद पुत्र मनोज कुमार महतो, बाबूनाथ महतो, बसंत कुमार महतो, सुमित कुमार महतो, रूपेश कुमार, गौरांग भारद्वाज, गोविंदचंद्र महतो, रमेश प्रसाद, राजेंद्र पासी, राजीव कुमार, बीरू सिंह, राजेश कुमार महतो, पंकज कुमार महतो आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top