माओवाद का आखिरी किला भी ढहा, मिसिर बेसरा पांच साथियों समेत धनबाद से गिरफ्तार

माओवाद का आखिरी किला भी ढहा, मिसिर बेसरा पांच साथियों समेत धनबाद से गिरफ्तार
डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड में माओवाद का आखिरी किला भी अंतत : ढह गया। एक करोड़ रुपये के इनामी और भाकपा माओवादी पोलित व्यूरो के सदस्य मिसिर बेसरा को उसके पांच साथियों समेत धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। मिसिर बेसरा से कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ की जा रही है। मिसिर बेसरा गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड के मदनाडीह गांव के रहने वाले हैं। कई राज्यों की पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में लगी हुई थी। उसे सरेंडर कराने के लिए उसके बेटे, भाई समेत पूरे परिवार को भी पुलिस ने लगाया था।
विदित हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने देश के संसद में नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान कर दिया था। इसके बावजूद मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई थी। मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सारंडा के जंगलों में लगातार सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हो रही थी। मिसिर बेसरा के साथी एक-एक कर लगातार सरेंडर कर रहे थे। अभी कुछ दिन पूर्व ही मिसिर बेसरा के दस्ते के मुख्य कमांडर एवं 25 लाख रुपये के इनामी अजय महतो को गिरफ्तार किया था। अजय महतो की गिरफ्तारी के बाद उसकी नक्सली पत्नी ने सरेंडर कर दिया था। अब मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी से देश की सुरक्षा एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top