गिरिडीह के शिक्षक संजीव कुमार का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार -2026 के लिए जिला स्तर पर चयन

गिरिडीह के शिक्षक संजीव कुमार का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार -2026 के लिए जिला स्तर पर चयन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिले के लिए गर्व और खुशी की बात है कि सदर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह के नोडल शिक्षक संजीव कुमार का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए गिरिडीह जिला चयन समिति द्वारा जिला स्तर पर चयन किया गया है। अब उनका नाम राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए भेजा गया है।

संजीव कुमार लंबे समय से विद्यालयी शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नामांकन में वृद्धि, ड्रॉपआउट दर में कमी, बाल संसद एवं बाल संगठन के प्रभावी संचालन, सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने तथा विद्यालय को प्रेरणादायी शिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी वे राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 के लिए झारखंड राज्य स्तर तक चयनित हो चुके हैं। गिरिडीह जिले से राज्य स्तर तक पहुंचने वाले पहले शिक्षक होने का गौरव भी उन्हें प्राप्त है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, नवाचार और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण मानी जा रही है।

अपने चयन पर संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उनके विद्यार्थियों, विद्यालय परिवार, अभिभावकों, सहकर्मियों और शिक्षा विभाग के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, नवाचार और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग, जिले के शिक्षकों तथा शुभचिंतकों ने संजीव कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top