महेशपुर आउटसोर्सिंग कंपनी की सड़क धंसी, कोई हताहत नहीं

महेशपुर आउटसोर्सिंग कंपनी की सड़क धंसी, कोई हताहत नहीं

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
महेशपुर कोलियरी में संचालित श्री इन्फ्रा आउटसोर्सिंग के ओबी डंप की सड़क सोमवार की दोपहर को भू-धंसान की घटना होने से आसपास के लोगो मे आफरातफरी का महौल उत्पन्न हो गया। संयोग से लंच टाइम होने की वजह से ओबी डंप में कंपनी का कोई वाहन व कर्मी नहीं थे। घटना के समय डंप के आसपास कुछ महिलाएं कोयला चुन रही थी। उन्होने बताया की अचानक तेज आवाज के साथ डंप का रोड धंसने लगी। भू-धंसान की खबर पाकर आसपास के ग्रामीण व महेशपुर खदान के कर्मी वहां पहुंचे। खबर लिखे जाने तक भू-धंसान स्थल पर ना तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही आउटसोर्सिंग प्रबंधन पहुंची थी। स्थानीय जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। ओबी डंप के लगभग दो सौ मीटर के दायरे में बीसीसीएल के श्रमिक कॉलोनी, महेशपुर अंडरग्राउंड खदान का हालेज रूम ,बती घर, बिजली घर सहित कई अन्य निजी आवास हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top