रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

डीआरएम  कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली राजभाषा शपथ

डीजे न्यूज, धनबाद : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस दौरान ‘राजभाषा संकल्प’ समारोह मनाया गया। मंडल रेल प्रंधक अखिलेश मिश्र के दिशा-निर्देश में अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओ.पी.) सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी मुकेश कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलायी। अपर मंडल रेल प्रबंधक(ओ.पी.) ने कहा कि हम भारत के नागरिक, संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप, संप्रभुता संपन्न भारत संघ की भाषायी एकता को बनाये रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर अपना सारा काम-काज हिंदी में करेंगे । इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 30 सितंबर तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के क्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण-प्रारूप लेखन, राजभाषा क्विज तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिता सम्मिलित होंगी।
—————————————————

अजमेर-रांची-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल का किया जाएगा परिचालन

धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु गाड़ी संख्या 09619/09620 अजमेर-रांची-अजमेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। विवरण में देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि।
09619अजमेर- रांची स्पेशल,शुक्रवार,02.10.26 से 27.11.26 तक ।
09620रांची- अजमेर स्पेशल,रविवार,04.10.26 से 29.11.26 तक ।
—————————————————

रांची- आनंद विहार टर्मिनल- रांची स्पेशल के परिचालन में विस्तार

धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर रांची- आनंद विहार टर्मिनल- रांची स्पेशल एवं सान्तरागाछी- अजमेर- सान्तरागाछी  स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया जाएगा। देखिएगाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,परिचालन का दिन तथा विस्तारित तिथि का विवरण।
02877रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल,शनिवार,03.10.26 से 28.11.26 तक।
02878आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल,रविवार,04.10.26 से 29.11.26 तक ।
08611सान्तरागाछी-अजमेर  स्पेशल,सोमवार,04.10.26 से 29.11.26 तक
07.12.26 से 14.12.26 तक
21.12.26 से 28.12.26 तक ।
08612अजमेर -सान्तरागाछी स्पेशल,गुरुवार,15.10.26 से 26.11.26 तक
03.12.26 से 10.12.26 तक
17.12.26 से 31.12.26 तक ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top