पीएम श्री विद्यालय धनयडीह में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन

पीएम श्री विद्यालय धनयडीह में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का सर्वसम्मति से गठन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, धनयडीह में भारत सरकार एवं झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन आमसभा में सर्वसम्मति से किया गया। विद्यालय के नए भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों की उपस्थिति रही।

गठन प्रक्रिया के तहत प्रमोद कुमार सौरभ को समिति का अध्यक्ष, रेखा देवी को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी देवी को संयोजिका तथा कलावती देवी को उप संयोजिका चुना गया।

प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि नोडल शिक्षक संजीव कुमार तथा विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण आरोग्य दूत शिक्षिका शिखा कुमारी को शिक्षक सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।

समिति के अन्य सदस्यों में रिंकी देवी, उर्मिला देवी, ममता देवी, रीना देवी, चम्पा देवी, मालती देवी, सुनीता देवी, विनीता देवी, रीता देवी, मनोज प्रभाकर, जीवलाल राणा, पंकज वर्मा, रोहन साव, रानी कुमारी, मुन्नी देवी एवं रूबी देवी शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक मोहम्मद इमरान एवं आमसभा के अध्यक्ष विनय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय परिवार ने नवगठित समिति से विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top