मृत कोलकर्मी के पुत्र को मिला नियोजन

मृत कोलकर्मी के पुत्र को मिला नियोजन

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): मृतक के आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर परिजन और एटक ने सोमवार को मृत बीसीसीएल कर्मी रमेश बेलदार के साथ गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के गेट के पास प्रदर्शन किया। मुराईडीह कॉलोनी निवासी मृत कर्मी जोगीडीह कोलियरी में ट्रामर के पद पर कार्यरत थे। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के प्रयास से  महाप्रबंधक कार्यालय में वार्ता हुई। विधायक ने  बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन मे निदेशक मानव संसाधन से दूरभाष पर बात कर आश्रित पुत्र को नियोजन दिलाया। विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। एटक की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण महतो, क्षेत्रीय सचिव बसंत शर्मा, संतोष गोरी, नर्मदेश्वर पांडे, सुधा सिंह, संजय रवानी, सोनाराम महतो एवं अन्य संयुक्त मोर्चा के भी पदाधिकारी मौजूद थे। आश्रित परिवारों के साथ सुरेश साहू, सरिता देवी, राजकुमार चौहान और निक्की थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top