भारतीय मजदूर संघ की त्रिदिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक शुरू

भारतीय मजदूर संघ की त्रिदिवसीय अखिल भारतीय कार्यसमिति बैठक शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय मजदूर संघ की तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ
रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सभागार में हुआ। उदघाटन संगठन के अध्यक्ष एस मल्लेशम, महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे एवं भारतीय मजदूर संघ के पालक अधिकारी वी भग्गया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बैठक के उद्घाटन सत्र में सरला बिरला के निदेशक सह राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा उपस्थित रहे ।
बैठक में देश के सभी राज्यों, महासंघों से लगभग 150 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मजदूरों से संबंधित विभिन्न विषय पर प्रस्ताव लाए जाएंगे, जिसमें नये लेबर कोड को लेकर मजदूरों की स्थिति का मूल्यांकन करते हुए उसे पर प्रस्ताव पारित किया जाएंगे । संघ के अध्यक्ष ने कहा हम ऐसे समय में एकत्रित हुए हैं जब विश्व का श्रम जगत तीव्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है कृत्रिम बुद्धिमत्ता डिजिटलीकरण, गिग एवं प्लेटफार्म अर्थव्यवस्था, उत्पादन प्रणालियों में परिवर्तन तथा वैश्विक आर्थिक चुनौतियां श्रमिक जगत के सामने नए प्रश्न खड़े कर रही हैं।ऐसे समय में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री सुरेन्द्र कुमार पांडेय ने दत्तोपंत ठेंगड़ी को याद करते हुए कहा कि वह कहा करते थे कि “न्याय की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति की सहायता करना ही अंत्योदय है यह केवल एक विचार नहीं बल्कि भारतीय मजदूर संघ की कार्य दिशा है समाज के अंतिम श्रमिक तक न्याय सुरक्षा और सम्मान पहुंचना ही हमारा ध्येय है ।
अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार प्रसाद के साथ-साथ प्रदेश के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण के द्वारा किया गया। मौके पर सुनील कुमार, अंगद उपाध्याय, रमाशंकर प्रसाद, सुबोध कुमार यादव, शिवकुमार सिंह, अवधेश राय, धर्मजीत चौधरी, उमेश कुमार सिंह, मुरारी तांती, प्रभात रंजन, नीरज तिवारी, सुनील कुमार पाण्डेय, रविंद्र कुमार मिश्रा, संतोष कुमार साहू,दिलीप कुमार, अखिलेश मिश्रा, धर्मजीत चौधरी,विक्रम सिंह एवं ब्रजकिशोर राम शामिल रहे ।
ऊक्त जानकारी धनबाद कोलयरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह एपेक्स सुरक्षा समिति सदस्य बीसीसीएल उमेश कुमार सिंह ने दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top