धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र की जीत : अशोक सिंह
कांग्रेस ने धनबाद में निकाला विजय मार्च
डीजे न्यूज, धनबाद : केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र, छात्रों एवं युवाओं की जीत है। इस इस्तीफे से यह एक बार फिर साबित हो गया कि लोकतंत्र में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के नेता अशोक कुमार सिंह ने कही। वह शनिवार की शाम को यहां कांग्रेस की विजय मार्च को संबोधित कर रहे थे।
धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी ने गांधी सेवा सदन से अंबेडकर चौक होते हुए डीआरएम कार्यालय तक विजय मार्च निकाला। अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। इस मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के ग्रामीण प्रभारी राकेश किरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजय मार्च में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्च के दौरान लोकतंत्र, संविधान, शिक्षा में पारदर्शिता, छात्र अधिकार, रोजगार एवं सामाजिक न्याय के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं ग्रामीण प्रभारी राकेश किरण महतो ने कहा कि यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है क्योंकि देश के छात्रों एवं युवाओं ने अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं की अनदेखी करने वालों को अंततः जनता के प्रति जवाबदेह होना ही पड़ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव और घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों, संविधान की रक्षा, शिक्षा सुधार, रोजगार तथा सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएँ, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न होने दिया जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुल्तान अहमद खान, मदन महतो, मुख्तार खान, मनोज यादव, राशिद रजा अंसारी, मृत्युंजय सिंह, नवीन पासवान, गंगा वाल्मीकि, योगेश रजक, मनोज हाड़ी, सीता राना, करीम अंसारी, कयूम खान, अवध नारायण प्रसाद, नवनीत नीरज, लक्ष्मण तिवारी, महेंद्र दुबे, दिनेश यादव, आदित्य आनंद, जहीर अंसारी, राजू दास, आसिफ राजा, इरफान खान, अक्ष्यवर प्रसाद, हेमंती जायसवाल, पूनम देवी, मोहम्मद सदीक आलम, बिलकिस खातून, वीरेंद्र पासवान, मनोज कुमार, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र पासवान, आशीष सिंह, विजेंद्र पासवान, दीपक सिंह, गुड्डू खान, तबरेज़ आलम, खुर्शीद आलम, अख्तर खान गुड्डू, अनिल राय,सरीफ अंसारी, ऋषिकांत यादव, बिट्टू सिंह, नौशाद आलम, टिंकू अंसारी, तासीर अंसारी, सिकंदर कुमार शर्मा, बंटी दास, विक्की कुमार, कमल शर्मा, रविकांत पासवान, प्रीतम रवानी, प्रमोद यादव,मधुसूदन सिंह चौधरी, मृत्युंजय मंडल, कमल, मुकेश, सैफुद्दीन अंसारी,सत्यानंद पाण्डेय,सावन सुमन,राकेश पासवान,गौतम पासवान,फैज अहमद,आकाश सिंह,रवि कुमार एवं मिथिलेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।