बलियापुर की खबरें:-
सामाजिक संस्था ने किया छात्रा को सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर: हरिओम सेवा संस्था के कार्यकर्ता शुक्रवार को इंटर कला की वार्षिक परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉपर रही बोकारो स्थित कसमार की छात्रा छोटी कुमारी को उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित किया। छात्रा छोटी कुमारी फिलहाल विमेंस कॉलेज रांची में अध्यनरत है। संस्था के सदस्यों ने छात्रा के आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें आर्थिक मदद का भी आश्वासन दिया। मौके पर छात्रा के पिता भवानी शंकर नायक, संस्था के संस्थापक सदस्य विनोद सिंह, विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त, डॉक्टर स्वरूप चौधरी, साजिद हुसैन, रंजीत महतो, दीपक आदि थे।
—————————————–
32 लोगों की हुई नेत्र जांच
बलियापुर: धोखरा गांव में शुक्रवार को एएसजी आई हॉस्पिटल धनबाद की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 32 लोगों का नेत्र जांच के पश्चात पांच मोतियाबिंद मरीज पाए गए । इनलोगों का मुफ्त ऑपरेशन किया जाना है। शिविर को संपन्न कराने में डॉक्टर अमित कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य कर्मी अनिल कुमार, रविंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद आदि का योगदान रहा।
—————————————-
रेल पटरी पर मिला अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव
बलियापुर: धोखरा हाल्ट के पश्चिम रेल ओवर ब्रिज के नीचे अप लाइन पर पोल संख्या 265/ 25 एवं 265/27 के बीच रेल पटरी पर क्षत-विक्षत अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार को मिला। बलियापुर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु धनबाद भेज दिया है। मृतक के शरीर में आसमानी रंग का फुल पैंट एवं सफेद कमीज पहन रखा था। मृतक का सर एवं हाथ कटा हुआ था। मृतक की उम्र 40 के करीब था। संभवत: किसी ट्रेन की चपेट में आने से यह घटना घटी है।
——————————————-
जबरन ट्रैक्टर ले जाने की शिकायत
बलियापुर; बलियापुर थाना क्षेत्र के लालाडीह निवासी जावेद अख्तर ने बाघमारा के दो युवकों के खिलाफ जबरन ट्रैक्टर ले जाने का आरोप लगाते हुए बलियापुर थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि करीब एक महीना पूर्व सिंदूरपुर की शहनाज खातून से ट्रैक्टर लीज पर ली थी। दूसरी और बताया जाता है कि इसके पूर्व बाघमारा के खान नामक व्यक्ति ने उसी ट्रैक्टर को लीज पर चला रहा था। विवाद होने पर ट्रैक्टर मालकिन ने ट्रैक्टर को एक महीना पूर्व लालाडीह के जावेद अख्तर को लीज पर दे दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।