धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : खुखरा थाना क्षेत्र के हरलाडीह ओपी पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुगडुगिया गांव निवासी भुनेश्वर दास के रूप में हुई है।

हरलाडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top