जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग को किया प्रदर्शन

जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग को किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, बलियापुर: बलियापुर के विनोद बिहारी महतो चौक से भुईंफोड़ मोड़ तक जाने वाली हीरक रोड की जर्जरावस्था से आवागमन करने वालों को काफी दिक्कतें हो रही है।  सड़क की जर्जरावस्था के कारण आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों ने कहालडीह के पास जिला प्रशासन एवं सड़क निर्माण विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मालूम हो कि करीब 15 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह एवं बड़े-बड़े गड्ढे बन आए हैं । कई हफ्ते पहले उक्त रोड पर स्थित प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर के पास सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई थी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने 8 घंटा से भी अधिक समय तक रोड जाम कर दिया था। गुरुवार को कहालडीह के पास हीरक रोड पर भाजपा के युवा नेता मिहिलाल रवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लोगों ने जर्जर उक्त सड़क की अविलंब मरम्मती की मांग की। मौके पर मनोज महतो, गौर रवानी, शिवचरण महतो, धीरेन रवानी, परेश पटेल रवानी, श्रीकांत, सृष्टिधर रवानी, उत्तम रवानी आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top