बांग्ला भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग ने पकड़ा जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर: बांग्ला भाषा उन्नयन समिति महिला मोर्चा की बैठक गुरुवार को सिंदूरपुर शिव मंदिर परिसर में किरण देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड के सरकारी विद्यालयों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई नहीं होने पर रोष प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार की आलोचना की गई । वक्ताओं ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बांग्ला भाषा से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा है। झारखंड में जो भी पर्व त्यौहार एवं पूजा -पाठ,शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों को बांग्ला पंजिका के आधार पर ही आयोजित किया जाता है। स्कूलों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई जल्द शुरू कराने की मांग सरकार से की गयी। बैठक में अंजना देवी, शकुंतला देवी, मौसमी देवी, शिवानी देवी, प्रियंका झूमा बरनाली, मौसमी मुखर्जी, मूंगा देवी, नुनीवाला देवी, रीता देवी, कौमी देवी, पायल देवी आदि थे।