राज्यपाल ने समाजसेवी शंकर रवानी को किया सम्मानित

राज्यपाल ने समाजसेवी शंकर रवानी को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड के राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को अड्रे हाउस, राँची में आयोजित जलवायु अखाड़ा कार्यक्रम के दौरान कोयलांचल के प्रख्यात समाजसेवी, बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट, धनबाद के संस्थापक शंकर रवानी को बाल सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय सहित देशभर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।
शंकर रवानी को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाने पर धनबाद सहित पूरे झारखंड में हर्ष का वातावरण है। इस उपलब्धि पर किसान विकास ट्रस्ट के मगधेश कुमार, नेहा सहाय, शिक्षा समाधान ट्रस्ट के दामोदर साव, बिरसा मुंडा स्काउट एंड गाइड के पप्पू पंडित, रहीम सेवा संस्था के कश्यप अंसारी सहित झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट की अध्यक्ष पूनम वर्मा, सचिव हलीमा आजाद, कोषाध्यक्ष विनोद महतो, कोऑर्डिनेटर सीता कुमारी, नईमुद्दीन अंसारी, दीपा रवानी, पूजा कुमारी, गुंजन बानो, पूजा महतो तथा अन्य दर्जनों सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि शंकर रवानी भविष्य में भी बाल अधिकार, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top