कुम्हलालो में री-केवाईसी शिविर : ग्रामीणों को बैंक योजनाओं और साइबर सुरक्षा की जानकारी

कुम्हलालो में री-केवाईसी शिविर : ग्रामीणों को बैंक योजनाओं और साइबर सुरक्षा की जानकारी

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से बुधवार को कुम्हलालो पंचायत भवन में री-केवाईसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलडीएम अमृत कुमार चौधरी, आरएम मनीष कनोजिया और शाखा प्रबंधक निकेश कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कुम्हलालो मुखिया अनिता बर्णवाल, बिशनपुर मुखिया अनूप मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष बर्णवाल, मुरारी प्रसाद समेत दर्जनों महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को ई-केवाईसी और री-केवाईसी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी बैंक खाते को खुले हुए 10 वर्ष हो गए हैं, तो खाताधारक को दोबारा री-केवाईसी कराना आवश्यक होता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने खातों की ई-केवाईसी और री-केवाईसी समय पर अवश्य कराएं, ताकि बैंकिंग सेवाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना समेत बैंक से जुड़ी अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top