ड्यूटी के दौरान कर्मी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

ड्यूटी के दौरान कर्मी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बीसीसीएल कतरास क्षेत्र-4 अंतर्गत सिजुआ साइडिंग में कार्यरत फिटर (हेल्पर) कुन्दन चौहान की तबीयत बुधवार को ड्यूटी के दौरान बिगड़ गई थी। आनन फानन में उसे केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवारों एवं श्रमिक संगठनों ने दिवंगत कर्मी के पार्थिव शरीर को क्षेत्रीय कार्यालय में रखकर आश्रित को रोजगार देने की मांग की। प्रबंधन एवं यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद नियम एवं शर्तों के साथ कंपनी के नियमानुसार सभी देय राशि एवं दिवंगत कर्मी के पुत्र सोनू चौहान को 60 दिनों के भीतर प्रोविजनल कंडीशनल नियुक्ति देने पर सहमति बनी।

जनता मजदूर संघ और जनता श्रमिक संघ ने प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि उम्मीद है कि सभी औपचारिकताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर आश्रित को शीघ्र नियुक्ति एवं परिवार को सभी वैधानिक लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही दिवंगत कर्मी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद सत्येंद्र कुमार सिंह( केंद्रीय सचिव), हरेंद्र कुमार सिंह, यशवंत कुमार सिंह, जगदीश रजक, शशि रंजन कुमार, पिंटू चौहान, राजू बेलदार, मनोज कुमार, कैलाश बेलदार, नगीना चौहान, मो आजाद,, शमशाद आलम, प्रेम कुमार, जितेंद्र हाडी, गुड्डू अंसारी आदि मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top