झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा बने विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि

झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा बने विधायक सह मंत्री प्रतिनिधि

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद कृष्ण मुरारी शर्मा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि मंत्री ने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top