पंचशील धनबाद में दो अगस्त को होगा भावी डॉक्टरों का सम्मान
25 वर्षों से गोल संस्थान कोयलांचल में लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ दे रहा कन्सिस्टेंट रिजल्ट : संजय आनंद
गोल वार्षिक सम्मान समारोह 2026
डीजे न्यूज, धनबाद : कोयलांचल में मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाली भरोसेमंद एवं विश्वसनीय संस्था गोल द्वारा री-नीट 2026 में शानदार सफलता हांसिल कर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नामांकन लेने जा रहे लगभग 50+ सफल छात्रों के सम्मान में 2 अगस्त को धनबाद के पंचशील सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इसकी जानकारी देते हुए गोल संस्थान के सेंटर डायरेक्टर संजय आनंद ने बताया कि विगत 25 वर्षों से गोल संस्थान कोयलांचल में लगातार उत्कृष्ट परिणामों के साथ कन्सिस्टेंट रिजल्ट दे रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष छात्रों की सफलता का प्रमुख कारण, उनका कठिन परिश्रम, लगनशीलता, माता-पिता एवं अभिभावकों का गोल के प्रति विश्वास तथा पूरे गोल विशेषज्ञ टीम के साथ-साथ देश के विभिन्न स्थानों से आए विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण टीचिंग है।