बूगी-बूगी डांस में बाल कलाकारों ने जीता दिल
बलियापुर: प्रधानखंटा में लक्खी पुजा के मौके सोमवार की रात बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल कलाकारों ने गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन समिति की ओर से बाल कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य अमित बनर्जी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती आदि थे।