भाकपा माले ने पूर्व सांसद एके राय को किया याद
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): भाकपा-माले के निचितपुर कार्यालय में कामरेड एके राय की स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाकपा-माले एवं इंकलाब नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दिया। महान मार्क्सवादी नेता एके राय को याद करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि 77 और 91 में जो बातें उन्होंने कही थी, वह आज सच होता दिखा रहा है। उन्होंने कहा था कि आने वाले दिन में कॉरपोरेट, फासीवादी, तानाशाही सरकार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जल, जंगल, जमीन की लूट तथा सरकार की मनमानी बढ़ती चली जाएगी। पेपर लीक सबसे बड़ा उदाहरण है। नरेंद्र मोदी की यह सरकार छात्रों की हितों को बिल्कुल अनदेखा किया। कार्यक्रम में अंचल सचिव भैरवनाथ महतो, सुनील महतो, चेतू साव, कार्तिक महतो, मानिक महतो, लव रवानी,
डॉ. आकाशदीप महतो, लकी बेसरा आदि मौजूद थे।