जोगता नागरिक समिति की ओर से पौधों का वितरण
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से जोगता नागरिक समिति की ओर से मंगलवार को आमजनों के बीच पौधों का वितरण किया गया। जोगता मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हां ने लोगों को पौधा दिया। उन्होंने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर हर व्यक्ति एक पौधा लगाए तो प्रदूषण से हमेशा के लिए मुक्ति संभव है। मौके पर एसके मोबीन, आशीष सरकार, मन्नु महतो, श्रीधर पान्डे, हसीब खान,असगर मियां, निर्मल कुमार , मंगल चौहान, अजय चौहान, बिन्दवा देवी, गुड़िया प्रवीण, राज कुमार आदि उपस्थित थें।