राजगंज डिग्री कॉलेज में शासी निकाय गठित करने को बैठक आयोजित
डीजे न्यूज, धनबाद: राजगंज डिग्री कॉलेज के शासी निकाय को लेकर मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने की।
बैठक में कॉलेज के शैक्षणिक विकास, प्रशासनिक मुद्दों और शासी निकाय के गठन व कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने कॉलेज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए शासी निकाय को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।