*सांसद प्रतिनिधि राम गोराई के प्रयास से बंगाली कोठी में टूटी सड़क की मरम्मत करवाई गई

*सांसद प्रतिनिधि राम गोराई के प्रयास से बंगाली कोठी में टूटी सड़क की मरम्मत करवाई गई*

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : सांसद प्रतिनिधि राम गोराई के प्रयास से बंगाली कोठी स्थित अशोक वाटिका से विस्थापितों के लिए बसाई जा रही बस्ती में टूटी सड़क की मरम्मत करवाई गई।

अशोक वाटिका से चांद कुइया मोड़ को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी। आए दिन लोग फिसल के गिर रहे थे और बड़े-बड़े पत्थरों से टकराकर चोटिल हो रहे थे।

सांसद प्रतिनिधि ने एरिया 10 के परियोजना पदाधिकारी से मिलकर सड़क की मरम्मत की मांग रखी। आज जेसीबी द्वारा सड़क की मरम्मत करवाई गई और जगह-जगह गड्ढे को भरे गए।

राम गोराई ने कहा कि आगे हम इसके पीसी सड़क निर्माण के लिए सांसद से मिलेंगे सड़क का निर्माण करवाएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top