कलाकारों ने देखीं बेनीडीह भूमिगत खदान की दुनिया
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झरिया के विधायक रहे दिग्गज मजदूर नेता स्व. सूर्यदेव सिंह की जीवन पर बन रही फिल्म के कलाकारों की टीम सोमवार को बीसीसीएल के एएमपी कोलियरी पहुंची।
जनता मजदूर संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम एवं उनकी धर्मपत्नी मिनी सिद्धार्थ गौतम के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने बेनीडीह दो नंबर भूमिगत खदान का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलाकारों ने खनन कार्य की बारीकियों को देखा। लगभग दो घंटे के भ्रमण के दौरान कलाकारों ने श्रमिकों की कार्यकुशलता, खनन कार्य सहित अन्य पहलुओं से रूबरू हुए।
कलाकारों में दया शंकर, रीता घोष, अंकुर श्रिपाठी, सायली भोगले, दुर्गेश,नितेश, मोहित, कृष्णा, सुमित, अभिषेक, सर्वन्या सिंह, तरुण आदि थे।
मौके पर ब्लॉक 2 क्षेत्र एवं बरोरा क्षेत्र के गोपाल मिश्रा, मंगल हेंब्रम, धर्म चंद देशवाली, सूरज वाली साव, गणेश सिंह, अखिलेश नोनियां, परमेश्वर भुईयां, लखन बेलदार, ओमप्रकाश बेलदार, प्रताप सिंह , मथुरा पासवान, सोनु कुमार सिंह, मुकेश कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।