नीट 2026 में गोल का दबदबा, धनबाद सेंटर के 40+ विद्यार्थियों को मिली सफलता

विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और गोल परिवार के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल : विपीन सिंह

गोल संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना भी है : संजय आनंद


डीजे न्यूज, धनबाद : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा री-नीट 2026 के परिणाम घोषित किए जाने के बाद गोल संस्थान, धनबाद में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सफल छात्र-छात्राओ, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए अपनी खुशी साझा की।

री-नीट 2026 के परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्तर की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच गोल, धनबाद के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और शिक्षकों को गौरवान्चित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान भी बढ़ाया है। सफल विद्यार्थियों में आर्या पालक (651 मार्क्स), स्नेहल झा (627 माक्र्स), सत्यम (615 मार्क्स), किशन गोयल (607 मार्क्स), अनुराग (605 मार्क्स) एवं मुनमुन (603 मार्क्स) सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के विश्वास, शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास एवं संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण को दिया। संस्थान के प्रबंध निदेशक विपीन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और गोल परिवार के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही दिशा में किया गया प्रयास ही सफलता का आधार है। गोल धनबाद के सेंटर डायरेक्टर संजय आनंद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गोल संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करना भी है।
विदित हो कि विगत 25 वर्षों से गोल संस्थान, धनबाद कोयलांचल में खास कर मेडिकल तैयारी करने वाले छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है। गोल संस्थान धनबाद के अकादमिक हेड दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने कहा छात्रों के सम्मान में 2 अगस्त को प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह का आयोजन किया जायेगा। गोल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणामों को लेकर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे गोल संस्थान की शैक्षणिक परंपरा की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top