पांच वर्षों तक 42 लाख टन कोयले का उत्पादन किया जाएगा : वाईके सिंह
गोंदूडीह में एसटीजी नई आउटसोर्सिंग कंपनी कार्य का शुभारंभ
डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : गोंदूडीह में शनिवार को एसटीजी नई आउटसोर्सिंग कंपनी कार्य का शुभारंभ
भूमि पूजन कर किया गया।कंपनी मालिक सरदार गुरुपाल सिंह ने नारियल फोड़ा। पूजा में कंपनी के मुकुंद मिश्रा बैठे थे। इस दौरान गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी के पीओ अनिल सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर पांच हाइवा ओबी उठाया गया। गोंदूडीह, केन्दुआडीह, पुटकी, लोयाबाद सहित कई थानों की पुलिस व सैकड़ों लोग मौजूद थे। भूमि पूजन के दौरान आउट सोर्सिंग प्रबंधक वाईके सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग से आगामी 5 वर्षों तक 42 लाख टन कोयले का उत्पादन किया जायेगा। कंपनी स्थानीय लोगों के नियोजन और विस्थापन की समस्या पर विचार कर निदान करेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने आउटसोर्सिंग प्रबंधन से नियोजन की मांग की। इस मौके पर कंपनी प्रबंधन के हरिहर चौहान, तीर्थ सिंह, टुनटुन यादव, राजेश यादव, संतोष यादव, धनंजय प्रमाणिक, त्रिवेणी यादव, गुड्डू चौहान, बीरेंद्र यादव, रामाशीष यादव, राजकुमार रजवार आदि उपस्थित थे।