खुशियों की उड़ान संस्था ने दुखहरनी मंदिर में किया खिचड़ी वितरण
डीजे न्यूज, धनबाद :शनिवार को खुशियों की उड़ान संस्था के सदस्यों ने झरिया के दुखहरनी मंदिर में माता की पूजा अर्चना की। इसके बाद खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि विगत 4 वर्षों से यह संस्था चल रही है, जो सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। गरीब और असहाय लोगों की मदद भी करना संस्था का उद्देश्य है। सचिव निहारिका सिंह ने बताया कि हमारी संस्था ने बहुत से सामाजिक कार्य किए हैं जैसे ब्लड डोनेशन ,गरीब लड़कियों का शादी, गरीब लोगों का आर्थिक मदद करना। उन्होंने यह भी बताया कि ब्लड डोनेशन करने के लिए हम लोग को नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इस मौके पर संस्था की सभी गणमान्य महिला उपस्थित थी।