छात्राओं व शिक्षिकाओं का मलेरिया स्लाइड संग्रहित
डीजे न्यूज, बलियापुर: स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को मलेरियारोधी माह के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बलियापुर की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का मलेरिया का स्लाइड संग्रह किया गया। इस दौरान 403 छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का स्लाइड लिया गया। मौके पर विभाग के कर्मी अमर चंद्र मंडल , राजू कुमार, बच्चन हाड़ी, सीमंत महतो, राजेश दां, के अलावा स्कूल की वार्डन मधुमिता कुमारी थे।