रोटरी गिरिडीह ने किया निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर का आयोजन  

रोटरी गिरिडीह ने किया निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर का आयोजन  

45 लोगों के लिवर की हुई जांच

डीजे न्यूज, गिरिडीह : लोगों को यकृत (लिवर) संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी गिरिडीह द्वारा शुक्रवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 लोगों के लिवर की आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन से जांच की गई।

जांच के बाद शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकास लाल ने सभी लाभार्थियों को उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा लिवर संबंधी बीमारियों की समय-समय पर जांच कराने की सलाह भी दी।

रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि क्लब समय-समय पर समाजहित में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

शिविर के सफल संचालन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्नवाल, शिविर संयोजक अमित अग्रवाल, मनीष तर्वे, आशीष तर्वे, रवि बगड़िया, तरणजीत सिंह, अमित डे, विकास बगड़िया, विकास बसईवाला, रवि चुड़ीवाला, भूपेंद्र सिंह, नीरज शर्मा, दिलीप जैन सहित क्लब के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top